कुछ बातें 😐

 कुछ बातें 😐

एक उम्र के साथ रातें भी कट जाती हैं
एक उम्र के साथ कुछ बातें भी कट जाती हैं
राहें कितनी भी कठिन क्यों न हो
सब अनुभव ही दे जाते हैं
कुछ, पर कुछ ही चल पाते हैं
कुछ पर पूरी भीड़ गुजर जाती है
अंधेरा भी कई राज दफन कर जाता है
रात कैसी भी हो लेकिन हमेशा भयानक 
ही होता है 
मंजर सामने हो जो सच होती हैं
फिर भी फिल्म की तरह गुजर जाता है
आते जाते लोग बस हवाओ की तरह होते हैं
जो रोकने पर और तेज़ी से आगे बढ़ते जाते हैं
हो तुम कितने भी मजबूत लेकिन 
कुछ वक्त ऐसे भी आते हैं जहां 
पत्थर भी पानी से टूट जाते हैं
जो कहते थे कि कमजोर लोग बिखरते हैं
परिस्थितियों को देखकर 
हमने उनको भी टूटते देखा हैं
हां मैंने भी डॉक्टर को दवा खुद लेते देखा है
जो नब्ज़ पकड़कर बीमारी बता देते थे
वो खुद असहाय थे डॉक्टर के लेट आने पर
बस वक्त, वक्त की कदर करना सिखाता है
लोग सही समय पर बनते और 
बुरे वक्त पर बिछड़ते देखा है।
शाम होते ही पंछी वापस आते हैं
लोग नहीं 
हां मैंने भी इस सच को देखा है।

✍️Santo

06/10/2021

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दीवारें