अब से तुम अपना ख्याल रखना

 अब से तुम अपना ख्याल रखना 
मेरे बारे में कोई खयालात मत रखना
पहले हम ही पूछ लिया करते थे 
आपके हाल को लेकिन
अब से तुम अपने हालात 
का खुद ही ध्यान रखना
बहुत मशगूल हो तुम अपनी दुनिया में
उसी में तुम मशगूल रहना
बस याद रखना की 
अब से तुम अपना ख्याल रखना।।
हालात कैसे भी होंगे हमको तो सहना ही पड़ेगा
बहुत सारी बातें थी तुमसे 
नाराजगी भी, कि करेंगे 
किसी दिन शिकायत तुम्हारी,
तुम्ही से। लेकिन अब कोई गिला नहीं तुमसे
बस, अब से तुम अपना ख्याल रखना।
बस, अब से तुम अपना ख्याल रखना।।
-तुम्हारा बिछड़ने वाला मित्र🙂


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दीवारें