कोई रातों को जगता है दिन को जीने के लिए कोई दिन में थकता है जिंदगी जीने के लिए कोई पीता है किसी को याद आने के लिए कोई पीता है किसी को याद न आने के लिए सुबह से शाम हो जाती है कहीं तक जाने के लिए राते भी सो गई है मेरे बिन , लोग खो जाते हैं रोने के बाद सड़के भी सुनसान सी हो गई हैं कल का सूरज भी निकलने को है जग सारा रुका हुआ लग रहा है मैं क्यूं नहीं रुक पाता हां मैं शराब क्यूं नहीं पी पाता, लगता है खोने से डरता हूं मैं और एक तुम हो मेरा ख्याल न रहा तुमको तुमने पलक झुका कर हमको बेजुबान कर गए हम तेरे एहतराम में रह गए तुम किसी और के शाम में बस गए हमारी जिंदगी सुनी करके किसी और की नजर बन गए मैं खुद ही टूट रहा हूं मैं खुद से रूठ रहा हूं खुद को ही अंदर ही अंदर जला रहा हूं कल को खुद ही बदल जाऊंगा बस आज ही थोड़ा बिगड़ गया हूं आज की शाम नहीं जी रहा हूं कल का सुबह जीने की कोशिश करेंगे अब हद से ज्यादा न बिगड़ेंगे, कर रहा हूं शिकायतें खुद से कुछ नया बुनने में लगा हूं मैं अपने आप में खुद एक सूरज हूं। अंधेरों से खुद ही लड़ा हूं मैं अपने आप में खुद एक सूरज हूं।। -Santo
इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट
दीवारें
दीवारें कुछ ऐसे भी दीवारें होती हैं जो जीना सिखाती हैं कुछ ऐसी भी होती हैं जो घुटन का अहसास कराती हैं हमने ऐसा भी सुना है कि इन दीवारों के भी कान होते हैं कुछ हिरण्यकश्यप के तो कुछ प्रहलाद के होते हैं। कोई इसके बाहर की जिंदगी जीना चाहता है तो कोई इसके सहारे जिंदगी पाना चाहता है कभी कभी दीवारें एक सरहद भी होती हैं जो उस तरफ जान जा रही होती है और इस तरफ जश्न मन रहा होता है थोड़ा धीरे ही बोलो मैंने अभी तो बताया न कि दीवारों के भी कान होते हैं।। कोई बरसात में भी भीगता है इसको बनाने के लिए कोई वसीयत में पाता है इसको गंवाने के लिए इसकी कीमत दो तरह से मापी जाती है कोई इसको बंगला या कोठी कहता है कोई इसको अपनी गरीब की कुटिया कहता है।। थैंक यू 😊 --✍️Santo
अब से तुम अपना ख्याल रखना
अब से तुम अपना ख्याल रखना मेरे बारे में कोई खयालात मत रखना पहले हम ही पूछ लिया करते थे आपके हाल को लेकिन अब से तुम अपने हालात का खुद ही ध्यान रखना बहुत मशगूल हो तुम अपनी दुनिया में उसी में तुम मशगूल रहना बस याद रखना की अब से तुम अपना ख्याल रखना।। हालात कैसे भी होंगे हमको तो सहना ही पड़ेगा बहुत सारी बातें थी तुमसे नाराजगी भी, कि करेंगे किसी दिन शिकायत तुम्हारी, तुम्ही से। लेकिन अब कोई गिला नहीं तुमसे बस, अब से तुम अपना ख्याल रखना। बस, अब से तुम अपना ख्याल रखना।। -तुम्हारा बिछड़ने वाला मित्र🙂
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें